सिंगर मीका सिंह के साथ विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2015 10:51 AM
अहमदाबाद : कार्यक्रम आयोजन से जुडी एक कंपनी की मालकिन महिला ने गायक मीका सिंह के संगीत कार्यक्रम से पहले आत्महत्या करने का प्रयास किया. महिला ने मीका पर पेशेवर प्रतिबद्धता का उल्लंघन करने और उसके साथ 27 लाख रुपये की धोखाधडी करने का आरोप लगाया. वस्त्रापुर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक के जी […]
अहमदाबाद : कार्यक्रम आयोजन से जुडी एक कंपनी की मालकिन महिला ने गायक मीका सिंह के संगीत कार्यक्रम से पहले आत्महत्या करने का प्रयास किया. महिला ने मीका पर पेशेवर प्रतिबद्धता का उल्लंघन करने और उसके साथ 27 लाख रुपये की धोखाधडी करने का आरोप लगाया.
वस्त्रापुर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक के जी छावडा ने बताया कि नक्षत्र टीवी प्रा.लि. के स्वामित्व का दावा करने वाली 27 वर्षीय प्रियंका चड्ढा ने आज दोपहर में कथित रुप से नींद की दवा खा ली. वह वस्त्रापुर क्षेत्र की निवासी है. उन्होंने बताया कि प्रियंका को उसके मित्र सोला सिविल हास्पिटल ले गये. बाद में उसे होश आ गया और उसकी स्थिति स्थिर है.
प्रियंका ने अपना बयान दर्ज करवाने के बाद कहा, ‘ कुछ दिन पहले उसने नारनपुरा पुलिस थाने में एक अर्जी देकर आरोप लगाया था कि मीका एवं छह अन्य ने उसके साथ 27 लाख रुपये की धोखाधडी की. उसने आरोप लगाया था कि मीका ने उससे धन अग्रिम ले लिया लेकिन आज के संगीत कार्यक्रम के लिए किसी अन्य कंपनी को डेट दे दी.’
मीका का कार्यक्रम जीएमडीसी मैदान में हुआ. वस्त्रापुर पुलिस थाने ने इस सिलसिले में अभी तक गैर संज्ञेय मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










