''बॉम्बे वेलवेट'' में रणबीर का काम शानदार : कल्की कोचलीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2015 12:20 PM
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि ‘ये जवानी है दिवानी’ के उनके सह-कलाकार रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में शानदार काम किया है. ‘बॉम्बे वेलवेट’ का निर्देशन कल्कि के पूर्व पति अनुराग कश्यप ने किया है. आपकों बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के आपोजिट अनुष्का […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि ‘ये जवानी है दिवानी’ के उनके सह-कलाकार रणबीर कपूर ने आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में शानदार काम किया है. ‘बॉम्बे वेलवेट’ का निर्देशन कल्कि के पूर्व पति अनुराग कश्यप ने किया है.
आपकों बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के आपोजिट अनुष्का शर्मा भी हैं. कल्कि ने कहा, ‘मैंने फिल्म देखी है. मुझे बहुत पसंद आई. यह मुंबई को को पूरी तरह से अलग देखने का माध्यम है.’ फिल्म में रणबीर जॉनी बलराज का किरदार निभा रहे हैं.
कल्कि की फिल्म ‘मार्गरीटा विद आ स्ट्रॉ’ हाल ही रिलीज हुई है. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग का पसंद किया है. ‘बॉम्बे वेलवेट’ में पहली बार फिल्मकार करण जौहर निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. आपको बता दें कि अनुष्का इस फिल्म के अलावा जल्द ही ‘दिल धड़कने दो’ में भी नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










