''हमारी अधूरी कहानी'' को लेकर उत्साहित हूं: विद्या बालन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2015 10:27 AM
मेलबर्न : बॉलीवुड की ‘परिणिता’ इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त है. उनका कहना है कि इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह इस फिल्म को हमेशा याद रखेंगी क्योंकि इससे उन्हें फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ करीब से काम करने का मौका दिया. भारतीय […]
मेलबर्न : बॉलीवुड की ‘परिणिता’ इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त है. उनका कहना है कि इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और वह इस फिल्म को हमेशा याद रखेंगी क्योंकि इससे उन्हें फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ करीब से काम करने का मौका दिया.
भारतीय मेलबर्न फिल्म महोत्सव की ब्रांड एंबेसडर 37 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा कि मोहित सूरी निर्देशित फिल्म एक भावुक प्रेम कहानी है. बालन ने कहा, ‘ मैं बहुत उत्साहित हूं. मोहित सूरी एक संवेदनशील निर्देशक हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुझे महेश भट्ट के साथ काम करने का मौक मिला जिन्होंने इसकी पटकथा लिखी थी.’
उन्होंने कहा, ‘ मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहती थी लेकिन मेरे फिल्म में आने से पहले ही उन्होंने निर्देशन छोड दिया था. इस बार उनके साथ करीब से काम करने का मौका मिला और यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं याद रखूंगी.’ फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
बालन ने आगे कहा कि, ‘ यह एक प्रेम कहानी है जिसे मैं नौ वर्ष के अंतराल के बाद कर रही हूं. प्रेम कहानी पर आधारित मेरी पिछली फिल्म सैफ अली खान के साथ ‘परिणीता’ थी.’ अभिनेत्री के साथ इस फिल्म में ‘डर्टी पिक्चर’ और ‘घनचक्कर’ के सह-कलाकार इमरान हाशमी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










