रणवीर का फर्स्टलुक आउट, ''दिल धड़कने दो'' में आयेंगे नजर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का फर्स्टलुक सामने आ गया है. रणवीर एक स्मार्ट डैसिंग लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही है. रणवीर फिल्म में कबीर मेहरा का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में रणवीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा, […]
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का फर्स्टलुक सामने आ गया है. रणवीर एक स्मार्ट डैसिंग लुक में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर कर रही है. रणवीर फिल्म में कबीर मेहरा का किरदार निभा रहे हैं.
फिल्म में रणवीर के अलावा प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी, अनिल कपूर और शेफाली शाह ने मुख्य भूमिकायें निभाई है. इस फिल्म में फिर एकबार रणवीर और अनुष्का साथ-साथ नजर आयेंगे. दोनों इससे पहले फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में नजर आ चुके हैं.
यह एक पंजाबी परिवार की कहानी है. जो क्रूज पर छुट्टियां मनाने जाते हैं. इस फिल्म का इंतजार दर्शक भी बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह ‘बाजीराव मस्तानी’ की भी शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे घायल हो गये थे और हाल ही में वे अस्पताल से डिचार्ज हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




