ePaper

नवाजुद्दीन ने वरुण को दिया टेन ऑन टेन

Updated at : 30 Mar 2015 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
नवाजुद्दीन ने वरुण को दिया टेन ऑन टेन

बॉलीवुड फिल्‍मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्‍म बदलापुर में वरुण धवन के काम की तारीफ की है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वरुण को इस फिल्‍म में बेहतरीन भूमिका के लिए दस में से दस अंक दिए हैं.नवाजुद्दीन के कहा कि वरुण को उनके काम के लिए मैं पूरे अंक देता हूं. […]

विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्‍मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्‍म बदलापुर में वरुण धवन के काम की तारीफ की है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वरुण को इस फिल्‍म में बेहतरीन भूमिका के लिए दस में से दस अंक दिए हैं.नवाजुद्दीन के कहा कि वरुण को उनके काम के लिए मैं पूरे अंक देता हूं.
गैंग्‍स ऑफ वसेपुर कलाकार नवाजुदृीन सिदृीकी ने कहा फिल्‍म में वरुण का जोश देखते ही बनता है. उन्‍होंने कहा कि मैंने पहले दिन से वरुण का जुनून देख लिया था जिससे मैं बहुत प्रेरित हूं. नवाजुद्दीन ने कहा कि अगर वरुण ने अपने और मेरे किरदार की मांग को नहीं समक्ष पाते तो फिल्‍म औंधे मुंह गिर जाती.
वरुण की तारीफ करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि इस फिल्म में काम करने का वरुण का अपना फैसला था. उन्होंने कहा इस फिल्‍म में काम करने के लिए उन्‍होंने अपने पिता से भी नहीं पूछा.
फिल्म में नवाजुद्दीन के खूनी के किरदार के बारे में पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि वाकई यह किरदार मेरे लिए असान नहीं था. वह किरदार खूनी होने के बावजूद अपनी भावना को जाहिर नहीं करता था. मैंने अपनी जिंदगी में ऐसे कई लोगों से मुलाकात की है जो ऐसे चरित्र के होते हैं.
फिल्‍म बदलापुर में हुमा और उनकी जोड़ी के बारे में नवाजुद्दीन ने कहा कि उनके साथ ‘गैंग्‍स ऑफ वासेपुर’ में भी काम किया था और लोगों ने हमें सराहा. हम एक दूसरे के साथ काम करने में सहज हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola