Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के बाद रिटायर होंगे डेविड धवन, करण जौहर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के बाद रिटायर होंगे डेविड धवन, करण जौहर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

करण जौहर, वरुण धवन और डेविड धवन, फोटो- इंस्टाग्राम

David Dhawan Retirement: मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बाद रिटायर होने जा रहे हैं. इस खबर के बाद करण जौहर इमोशनल हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर निर्देशक की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

David Dhawan Retirement: बॉलीवुड को सालों तक अपनी कॉमेडी फिल्मों से हंसाने वाले मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है. वे अब फिल्में बनाना छोड़ रहे हैं, यानी वे रिटायर होने जा रहे हैं. उनकी आने वाली नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ उनके करियर की आखिरी फिल्म होगी. इस बात का ऐलान हाल ही में पीवीआर के एक खास इवेंट में हुआ. इस खबर को सुनकर फिल्ममेकर करण जौहर बहुत इमोशनल हो गए और उन्होंने डेविड धवन के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद प्यारा मैसेज लिखा.

यहां देखें स्टोरी-

करण जौहर हुए इमोशनल

करण जौहर ने लिखा कि जब वे इस इवेंट में गए और डेविड जी ने उन्हें बताया कि यह उनकी आखिरी फिल्म है, तो उनका दिल भर आया. करण ने कहा कि डेविड धवन एक ऐसे डायरेक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड में कॉमेडी फिल्मों का एक नया दौर शुरू किया. उनकी हर फिल्म का मतलब सिर्फ और सिर्फ पूरा एंटरटेनमेंट होता है. करण ने आगे लिखा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री डेविड जी से बहुत प्यार करती है, उनकी इज्जत करती है और वे हमेशा नंबर वन रहेंगे.

डेविड धवन और करण जौहर का पुराना रिश्ता

डेविड धवन और करण जौहर का रिश्ता सालों पुराना और बहुत गहरा है. डेविड धवन के बेटे वरुण धवन को साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में लाने वाले करण जौहर ही थे. इसके बाद से करण और वरुण ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं, जैसे ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘जुगजुग जियो’. यही वजह है कि डेविड धवन के रिटायर होने की खबर से करण काफी इमोशनल नजर आए.

बॉलीवुड को दी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में

डेविड धवन को बॉलीवुड के सबसे बड़े कॉमेडी डायरेक्टर्स में गिना जाता है. 90 और 2000 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में बनाई, जिन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया. उन्होंने बॉलीवुड को ‘राजा बाबू’, ‘जुड़वा’, ‘पार्टनर’ और ‘कूली नंबर 1’ और कई शानदार कॉमेडी फिल्में दीं. उनकी फिल्मों की खास बात मजेदार कहानी, कॉमिक टाइमिंग और फैमिली एंटरटेनमेंट रहा है, जिसकी वजह से आज भी लोग उनकी फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं.

अब वह अपनी आखिरी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के जरिए एक बार फिर दर्शकों को हंसी और एंटरटेनमेंट का बड़ा डोज देने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: Peddi: रवि किशन ने राम चरण की फिल्म को बताया ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी, बोले- मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola