Peddi: रवि किशन ने राम चरण की फिल्म को बताया ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ जैसी, बोले- मिलेगा नेशनल अवॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

पेडी पर रवि किशन, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi: राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के गाने लॉन्च इवेंट में रवि किशन ने फिल्म की जमकर तारीफ की. उन्होंने ‘पेड्डी’ को युवाओं को उम्मीद देने वाली फिल्म बताते हुए इसकी तुलना ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ से की.

विज्ञापन

Peddi की टीम शनिवार शाम भोपाल पहुंची, जहां फिल्म का नया गाना ‘हेललल्लो’ लॉन्च किया गया. इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम मौजूद रही. फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे रवि किशन ने स्टेज पर फिल्म और इसके लीड स्टार राम चरण की जमकर तारीफ की. उन्होंने ‘पेड्डी’ को युवाओं को उम्मीद देने वाली फिल्म बताया. आइए जानते हैं रवि किशन ने फिल्म और राम चरण को लेकर क्या-क्या कहा.

विज्ञापन

रवि किशन ने ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ से की तुलना

रवि किशन ने कहा कि यह फिल्म आमिर खान की सुपरहिट फिल्मों ‘3 इडियट्स’ और ‘दंगल’ की याद दिलाएगी. उन्होंने कहा, “यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें भारत का हर जवान लड़का-लड़की अपनी जिंदगी को देखेगा.”

रवि किशन ने आगे कहा कि जो लोग जिंदगी में हार मान चुके हैं या जिन्हें लगता है कि वे कुछ नहीं कर सकते, यह फिल्म उन्हें नई उम्मीद देगी. उनके मुताबिक, ‘पेड्डी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि युवाओं को आगे बढ़ने और कभी हार न मानने का संदेश देने वाली कहानी है.

राम चरण की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ

रवि किशन ने राम चरण की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की. उन्होंने राम चरण से कहा, “सर, आपने इस फिल्म में क्या कमाल का काम किया है.”

रवि किशन ने यह भी बताया कि वो राम चरण के पिता (सुपरस्टार चिरंजीवी) और चाचा (पवन कल्याण) को भी बहुत अच्छे से जानते हैं, लेकिन राम चरण ने इस फिल्म में जो काम किया है, वो सबसे अलग है. रवि किशन ने दावा किया कि इस फिल्म के लिए राम चरण को ‘नेशनल अवॉर्ड’ और दुनिया के सारे बड़े अवॉर्ड्स मिलेंगे.

फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

बुच्ची बाबू सना के निर्देशन मे बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जान्हवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म?

यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office: तीसरे दिन मोहनलाल की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार, कमाई में आया बड़ा उछाल, जानिए टोटल कलेक्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola