ePaper

शिल्‍पा शेट्टी पर 9 करोड रुपए की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज

Updated at : 22 Mar 2015 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
शिल्‍पा शेट्टी पर 9 करोड रुपए की धोखाधड़ी के लिए FIR दर्ज

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने शिल्पा शेट्टी द्वारा अपनी कंपनी में यहां की एक कंपनी को नौ करोड रुपए का निवेश करने के लिए कथित तौर पर फुसलाने को लेकर मिली एक शिकायत के आधार पर आज बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ मामले की जांच शुरु कर दी. पुलिस ने बताया कि यहां शेक्सपीयर सरणी थाने में […]

विज्ञापन

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने शिल्पा शेट्टी द्वारा अपनी कंपनी में यहां की एक कंपनी को नौ करोड रुपए का निवेश करने के लिए कथित तौर पर फुसलाने को लेकर मिली एक शिकायत के आधार पर आज बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ मामले की जांच शुरु कर दी.

पुलिस ने बताया कि यहां शेक्सपीयर सरणी थाने में एम के मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि देबाशीष गुहा की शिकायत के आधार पर मुम्बई के बांद्रा के एसेंसिएल स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (ईएसपीएल) की शिल्पा शेट्टी एवं रिपू सदन कुंद्रा के खिलाफ मामला शुरु किया है.

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अदालत द्वारा संज्ञान लेने का मामला है हमने मामले की जांच शुरु की है.’’ गुहा ने शिकायत की कि ईएसपीएल ने दो साल में रकम दस गुणा करने का वादा कर एम के मीडिया प्राइवेट लिमिटेड से आरटीजीएस और चेक के माध्यम से नौ करोड रुपए लिए थे. इस निवेश को लेकर शिकायतकर्ता कंपनी को ईएसपीएल के 30 लाख इक्विटी शेयर भी दिए गए.

भादसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. एम के मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इस संबंध में कलकत्ता उच्च न्यायालय में दिवानी मुकदमा दायर किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola