कैमूर के रामगढ़ में छापेमारी में 77.40 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब की तस्वीर

Kaimur Liquor Ban: कैमूर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 77.40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. कार्रवाई में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Kaimur Liquor Ban: (रंजय जायसवाल) रामगढ़ थाना क्षेत्र के महूवर गांव में सोमवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 77.40 लीटर शराब जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महूवर गांव निवासी गुलाबचंद बिंद (पिता- हरी बिंद) और उनके पुत्र बिनोद बिंद के रूप में हुई है. दोनों को उनके घर से ही हिरासत में लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

180 एमएल की 430 बोतलें बरामद

थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महूवर गांव के एक घर में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से 180 एमएल क्षमता वाली 8 Special Blend of Scotch & Indian Grain Whiskey की कुल 430 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 77.40 लीटर है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

इलाके में हड़कंप, अभियान जारी रहेगा

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बक्सर के ब्रह्मपुर में मानसून को लेकर तैयारियां तेज, सभी वार्डों में नाला सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन