महनार के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

सफल अभ्यर्थियों की तस्वीर

Hajipur News : विद्या निकेतन के छात्रों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा

विज्ञापन

Hajipur News (कृत्यानंद सिंह) : महनार नगर के सिनेमा रोड स्थित विद्या निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. परीक्षा परिणाम में विद्यालय के चार छात्रों ने सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.

आयुष, हिमांशु, राकेश और आदित्य की सफलता से विद्यालय गौरवान्वित

विद्यालय के छात्र आयुष राज ने अखिल भारतीय स्तर पर 2486वीं रैंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वहीं हिमांशु राज ने 3564वीं रैंक, राकेश कुमार ने 6014वीं रैंक तथा आदित्य राज ने 6343वीं रैंक हासिल की. छात्रों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है.

सचिव और प्राचार्य ने जताई खुशी

विद्यालय की सचिव रीता देवी तथा प्राचार्य सौरभ कुमार आर्या ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कठिन मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करता रहेगा.

शिक्षकों ने कहा-‘मेहनत और लगन से मिली सफलता’

विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षक नर्मदेश्वर मिश्रा, अजय कुमार राय, कौशल किशोर सिंह, आकाश कुमार, अमलेश कुमार, गौतम कुमार, सुजय श्रीवास्तव, विवेक कुमार सिन्हा, कुंदन कुमार, शशि किशोर सिन्हा, रंधीर कुमार, रोहित कुमार, पप्पू कुमार एवं अतिशा कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Also Read : सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू, 19 जून तक करें ऑनलाइन

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन