सीएसआईआर-यूजीसी नेट के लिए आवेदन शुरू, 19 जून तक करें ऑनलाइन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Jun 2026 11:35 AM

विज्ञापन

एनटीए का लोगो.

Gopalganj News : सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में सुधार के लिए 22 और 23 जून का समय दिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : (विकास दुबे की रिपोर्ट) 

उच्च शिक्षा, शोध और अध्यापन के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक अभ्यर्थी 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने तथा पीएचडी में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में सुधार के लिए 22 और 23 जून का समय दिया गया है.

17 और 18 जुलाई को आयोजित की जाएगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक.

इस परीक्षा में पांच प्रमुख विज्ञान विषय शामिल हैं केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज. परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी.

अभ्यर्थियों को सलाह अंतिम तिथि का न करें इंतजार

सीएसआईआर-यूजीसी नेट को शोध और उच्च शिक्षा में करियर के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा माना जाता है. हर वर्ष हजारों विद्यार्थी इस परीक्षा के माध्यम से जेआरएफ और अकादमिक क्षेत्र में अवसर प्राप्त करते हैं.

जिले के कॉलेजों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उत्साह देखा जा रहा है. शिक्षक भी अभ्यर्थियों को सलाह दे रहे हैं कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन