गोपालगंज के भोरे में आपसी विवाद को लेकर हिंसक झड़प, अलग-अलग घटनाओं में 9 लोग घायल

Author Suresh rai|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन

भोरे थाना क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को जमीन विवाद के चलते हुई हिंसक झड़पों में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों को भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj News: भोरे थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़पों में नौ लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज भोरे रेफरल अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

भूमि विवाद में हुई मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार, अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए.

घायलों में बसदेवा गांव के दारोगा कुमार और ममता कुमारी, घोरठ गांव की अनिता देवी, पप्पू यादव, रघुनाथ यादव और रामप्रवेश चौधरी, शीलट चौधरी, इंद्रावती देवी, कलावती देवी तथा पड़ौली गांव निवासी शारदानंद पांडेय शामिल हैं.

रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने और जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
सुरेश राय

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन