गोपालगंज: थावे में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, प्रखंड और पंचायत स्तर पर लग रहे कैंप

Updated:
विज्ञापन

थावे में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के विशेष अभियान के तहत गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: बिहार सरकार के विशेष अभियान के तहत गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पात्र परिवारों की सुविधा के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष कैंप लगाकर आवेदन लिए जा रहे हैं.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बद्री विशाल ने बताया कि पात्र परिवार निर्धारित दस्तावेजों के साथ कैंप में पहुंचकर समय पर आवेदन करें, ताकि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके.

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के अनुसार आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:

  • आय प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • परिवार का सामूहिक फोटो
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
  • परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड
  • आवेदक के हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाइल नंबर

पात्र परिवारों से समय पर आवेदन करने की अपील

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बद्री विशाल ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड या पंचायत स्तर पर लगाए गए कैंप में पहुंचकर समय पर आवेदन करें.

उन्होंने कहा कि विशेष अभियान का उद्देश्य पात्र परिवारों को राशन कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें सरकार की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
चितरंजन उपाध्याय

लेखक के बारे में

By चितरंजन उपाध्याय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन