गोपलगंज: भोरे के विशाल मद्देशिया ने NEET 2026 में मारी बाजी, 600 अंक के साथ हासिल की AIR 9962

Author Suresh rai|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
विशाल मद्धेशिया | Prabhat Khabar Network

विशाल मद्धेशिया | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के भोरे प्रखंड के सिसई बाजार निवासी विशाल कुमार मद्देशिया ने NEET 2026 परीक्षा में 720 में से 600 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है. उन्होंने 99.49%ाइल और ऑल इंडिया रैंक 9962 प्राप्त की है.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड अंतर्गत सिसई बाजार निवासी विशाल कुमार मद्देशिया ने NEET 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार विशाल ने 720 में 600 अंक प्राप्त किए हैं. उन्हें 99.49 पर्सेंटाइल मिला है. उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9962 रही है, जबकि ओबीसी श्रेणी में 4419वीं रैंक हासिल हुई है.

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

विशाल कुमार मद्देशिया की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. परिणाम घोषित होने के बाद शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विशाल, सिसई बाजार निवासी कुंवर कुमार मद्देशिया के छोटे पुत्र हैं. उनकी सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

विशाल की सफलता ने यह साबित किया है कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं.

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि विशाल आगे चलकर एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Suresh Rai

लेखक के बारे में

By Suresh Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन