गोपालगंज : सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 15 दिन पहले बाइक ने मारी थी टक्कर

Author Suresh rai|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे की सांकेतिक तस्वीर

Gopalganj Accident News : गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हुए 70 वर्षीय वृद्ध चंद्र भगत की इलाज के दौरान मौत हो गई. 15 दिन पहले एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था.

विज्ञापन

Gopalganj Accident News : गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक 70 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई. करीब 15 दिन पहले वायरलेस मोड़ के पास बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका इलाज चल रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

15 दिन पहले बाइक की टक्कर में हुए थे घायल

भोरे थाना क्षेत्र के मथौली गांव निवासी 70 वर्षीय चंद्र भगत करीब 15 दिन पहले किसी काम से वायरलेस मोड़ गए थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

गोरखपुर में चल रहा था इलाज

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चंद्र भगत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया. इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया था.

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों के अनुसार बुधवार को अचानक चंद्र भगत की तबीयत अधिक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें तत्काल भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार में पसरा मातम

चंद्र भगत की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है..

Also Read : गोपालगंज: उचकागांव बीस सूत्री बैठक में योजनाओं की समीक्षा, कई विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन