गोपालगंज में होटल की आड़ में देह व्यापार का पुलिस ने किया खुलासा, दो पैकेट कंडोम व मोबाइल बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार होटल कर्मी की तस्वीर

पुलिस ने यादोपुर रोड स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, और एक होटल कर्मी को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj sex racket busted: नगर थाना क्षेत्र के यादोपुर रोड स्थित एक निजी होटल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किये जाने का पुलिस ने खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार, दो सितंबर को करीब 11:35 बजे नगर थाने की पुलिस ने होटल में छापेमारी की. कार्रवाई के लिए महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए विशेष टीम गठित की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

अलग-अलग कमरों में मिले युवक-युवतियां

पुलिस के अनुसार, स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में होटल के विभिन्न कमरों और हॉल की तलाशी ली गयी. इस दौरान अलग-अलग कमरों में दो युवक और दो युवतियां मिलीं. वहीं, हॉल में भी कुछ युवक-युवतियां मौजूद थे.

तलाशी के दौरान कमरों से दो पैकेट कंडोम और एक मोबाइल फोन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर जब्त की गयी. पुलिस ने कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करायी.

होटल कर्मी गिरफ्तार, मैनेजर मौके से फरार

पुलिस ने होटल के स्टाफ व कुक उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. वह हथुआ थाना क्षेत्र के राचंद्र गांव का निवासी बताया गया है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने होटल मालिक के रूप में सलेहपुर निवासी एक व्यक्ति का नाम बताया. वहीं, होटल मैनेजर पुलिस टीम को देखकर मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

युवक-युवतियों को पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा

नगर थाना इंस्पेक्टर पीके प्रभाकर ने बताया कि हिरासत में लिये गये युवक-युवतियों से पूछताछ की गयी. इसके बाद पीआर बांड भरवाकर उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मामले में नगर थाना कांड संख्या दर्ज कर होटल कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गयी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन