गोपालगंज: बीपीएस कॉलेज में छात्रों को साइबर सुरक्षा और डिजिटल बैंकिंग के प्रति किया गया जागरूक

Author Suresh rai|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद बीपीएस कॉलेज में मौजूद अतिथि

Gopalganj Financial Literacy Program : गोपालगंज के भोरे स्थित बीपीएस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों और शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग, और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया.

विज्ञापन

Gopalganj Financial Literacy Program : गोपालगंज के भोरे स्थित बीपीएस कॉलेज में वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बीपीएस कॉलेज में आयोजित हुआ वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम

भोरे के बीपीएस कॉलेज में बुधवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), बोधगया के सहयोग से वित्तीय साक्षरता पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था.

साइबर सुरक्षा और डिजिटल बैंकिंग पर विशेषज्ञ ने दी जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईएम बोधगया के फाइनेंस एंबेसडर बृजभूषण सिंह ने सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल भुगतान के विभिन्न तरीकों और वित्तीय अनुशासन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए और टैक्स से जुड़ी मूलभूत जानकारियों से भी अवगत कराया.

प्राचार्य ने वित्तीय रूप से जागरूक बनने का दिया संदेश

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विनोद कुमार सुमन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक विद्यार्थी के लिए वित्तीय रूप से साक्षर होना आवश्यक है. उन्होंने छात्रों से विवेकपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने और डिजिटल लेन-देन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की अपील की.

छात्रों ने उत्साह के साथ लिया भाग

कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से वित्तीय प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.

Also Read : गोपालगंज : सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 15 दिन पहले बाइक ने मारी थी टक्कर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन