राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई गोपालगंज की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद, जिले का बढ़ाया मान

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होती शिक्षिका पुष्पा प्रसाद | Prabhat Khabar Network

कुचायकोट की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

Gopalganj News : शिक्षक दिवस पर गोपालगंज और खासकर कुचायकोट प्रखंड के लिए गौरव का क्षण रहा. कुचायकोट स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय (कन्या) की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचारी शैक्षणिक कार्यों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों से पुष्पा प्रसाद को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाकर गौरवान्वित हुआ गोपालगंज

राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने की खबर के बाद विद्यालय परिवार, शिक्षकों और जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी. राष्ट्रपति के हाथों सम्मान प्राप्त करना पुष्पा प्रसाद के साथ-साथ पूरे गोपालगंज जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है.

नवाचारी शिक्षा के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

पुष्पा प्रसाद लंबे समय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं. उनके शैक्षणिक प्रयासों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया.

सहयोगी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दिया श्रेय

सम्मान प्राप्त करने के बाद पुष्पा प्रसाद ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के सहयोगी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास को दिया. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं.

अधिकारियों ने बताया पूरे जिले के लिए गर्व की बात

पुष्पा प्रसाद की उपलब्धि पर डीएम समीर सौरभ, डीईओ अमरेंद्र कुमार पांडेय, एसएसके डीपीएम शिवम और बीईओ अशोक कुमार सिंह ने खुशी जताई. अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलना पूरे गोपालगंज जिले के लिए गर्व की बात है.

शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि

शिक्षक संघ के सचिव सुमित कुमार ने पुष्पा प्रसाद के सम्मान को जिले के शिक्षकों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को इस तरह का राष्ट्रीय सम्मान नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है.

बड़ी संख्या में लोगों ने दी बधाई

पुष्पा प्रसाद को बधाई देने वालों में शक्ति नाथ तिवारी, वाल्मीकि प्रसाद, बिक्रमा चौधरी, तारकेश्वर प्रसाद, सुषमा तिवारी, अर्चना तिवारी, स्नेहा विश्वकर्मा, गीता कुमारी, प्रियंका पांडेय, मनीष कुमार राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षा प्रेमी शामिल रहे. लोगों ने कहा कि पुष्पा प्रसाद की उपलब्धि ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन