गोपालगंज में EVM-VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
फोटो नं 01- वेयर हाउस का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम- एसपी व अन्य | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज में डीएम और एसपी ने राजनीतिक दलों की मौजूदगी में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
Gopalganj News : भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं एसओपी के अनुरूप शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM-VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया. इस दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी निर्वाचन मशीनों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया गया.
आपके शहर में
EVM और VVPAT मशीनों का हुआ भौतिक सत्यापन
निरीक्षण के दौरान दोनों वेयरहाउस में सुरक्षित रखी बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और VVPAT मशीनों का भौतिक सत्यापन किया गया. अधिकारियों ने मशीनों के सुरक्षित भंडारण, रखरखाव और सुरक्षा मानकों की जांच की. साथ ही वेयरहाउस भवन की सुरक्षा व्यवस्था को भी निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप परखा गया.
सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की हुई जांच
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की गयी. सीसीटीवी के माध्यम से वेयरहाउस की सतत निगरानी की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. अधिकारियों ने सुरक्षा से जुड़े अन्य इंतजामों को भी देखा.
पारदर्शी है EVM-VVPAT की सुरक्षा व्यवस्था
डीएम समीर सौरभ ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप EVM और VVPAT मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है. निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि वेयरहाउस का निरीक्षण कर सकते हैं. इसके अलावा सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी और रैंडम जांच भी की जा सकती है.
राजनीतिक दलों ने जताया संतोष
निरीक्षण के दौरान मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मशीनों की सुरक्षा, भंडारण व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा मानकों पर संतोष जताया. अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन पर विशेष जोर दिया.
कई अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन, जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, राजद जिला महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो, लोजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, सुभाष सिंह (माले) सहित कांग्रेस, भाजपा और बसपा के जिला स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए