सरायकेला-खरसावां: सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण की मांग, विधायक दशरथ गागराई ने उपायुक्त को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन
road seraikela kharsawan

जर्जर हो चुकी सड़क

Seraikela Kharsawan: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के दूर-दराज के क्षेत्रों में सड़क निर्माण को लेकर सरायकेला-खरसावां और रांची के उपायुक्तों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: खरसावां के विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण की मांग को लेकर सरायकेला-खरसावां और रांची के उपायुक्तों को पत्र लिखकर जरूरी कार्रवाई का आग्रह किया है. विधायक ने हाल ही में क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त मांगों के आधार पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नई सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की है. 

दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की मांग 

विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कुचाई प्रखंड के दुर्गम इलाकों में आज भी कई गांव बेहतर सड़क संपर्क से वंचित हैं. क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने आवागमन की समस्याओं को देखते हुए दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की मांग रखी. इनमें बारूहातु पंचायत अंतर्गत देशवा पहाड़ मध्य विद्यालय से तमाड़ प्रखंड के मानकीडीह पंचायत स्थित गुंटी गांव तक लगभग छह किलोमीटर सड़क निर्माण और रोलाहातु पंचायत के अतरा गांव से तमाड़ प्रखंड के मानकीडीह पंचायत के गुंटी गांव तक लगभग छह किलोमीटर सड़क निर्माण शामिल है. पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित दोनों सड़क योजनाओं का भौगोलिक विस्तार सरायकेला-खरसावां और रांची जिले में पड़ता है. ऐसे में दोनों जिलों के प्रशासन के समन्वय से योजना को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच आसान होगी. 

सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी

दशरथ गागराई ने संबंधित ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल से स्थलीय जांच कराने और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन दोनों योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती गांवों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है और इससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति मिलेगी. 

जल्द सड़क निर्माण काम शुरू कराने की मांग

ग्रामीणों ने भी विधायक की पहल का स्वागत करते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि बरसात के दिनों में इन इलाकों में आवागमन काफी कठिन हो जाता है, जिससे विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola