रानी की ''मर्दानी'' के बाद अब प्रियंका की ''गंगाजल 2''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 1:44 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी आगामी फिल्म में एक महिला पुलिस ऑफिसर को किरदार निभाती नजर आयेंगी. फिल्मकार प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘गंगाजल 2’ में प्रियंका पहली बार एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी. प्रियंका इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हैं. फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका […]
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी आगामी फिल्म में एक महिला पुलिस ऑफिसर को किरदार निभाती नजर आयेंगी. फिल्मकार प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘गंगाजल 2’ में प्रियंका पहली बार एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी. प्रियंका इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हैं. फिल्म में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में होंगे.
दिल से जीती हैं किरदार
प्रियंका अपनी फिल्मों में किसी भी किरदार को दिल से जीती हैं इसलिए फिल्म को लेकर कड़ी मेहनत करती हैं. इससे पहले फिल्म ‘मैरीकोम’ के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की थी. उन्होंने बॉक्सर मैरीकोम के किरदार को पर्दे पर साकार किया था. दर्शकों ने तो उनकी एक्टिंग को सराहा था ही खुद मैरीकोम ने भी उनकी तारीफ की थी.
इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को देखकर दर्शक दंग रह गये थे. अब वे एक पुलिस ऑफिसर के किरदार के लिए पुलिस वालों की बॉडी लैंग्वेज सीखने की कोशिश कर रही हैं, ताकि अपने किरदार को अपनी ऐक्टिंग से वह जिंदा कर सकें.
रानी की ‘मर्दानी’
हाल ही में रानी मुखर्जी ने लंबे अर्से बाद फिल्म ‘मर्दानी’ से कमबैक किया था. फिल्म में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर को किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी लड़कियों की तस्करी पर आधारित थी. फिल्म में उनके दमदार रोल को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
आजकल महिला केंद्रित फिल्मों को बोलबाला है. ‘मर्दानी’, ‘मैरीकोम’ और ‘क्वीन’ जैसी कई ऐसी फिल्में हैं जिसने बॉलीवुड में नये एक्शन हीरो को जन्म दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










