कंगना बनेंगी आमिर खान की बेटी !

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दिल की मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है. मीडिया में चल रही खबर की माने तो वह अपनी अगली फिल्म में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने जा रहीं हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कंगना मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम करने की इच्छा जता चुकीं […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दिल की मुराद जल्द ही पूरी होने वाली है. मीडिया में चल रही खबर की माने तो वह अपनी अगली फिल्म में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने जा रहीं हैं. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कंगना मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम करने की इच्छा जता चुकीं हैं.
खबरों की माने तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दंगल’ में वे आमिर की बेटी का किरदार निभाएंगी. बताया जा रहा है कि फिल्म ‘दंगल’ महावीर सिंह फोगाट नाम के पहलवान की असल जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में महावीर सिंह के किरदार के रूप में आमिर खान नजर आयेंगे.
चर्चा है कि कंगना को महावीर की बेटी गीता फोगाट के किरदार के लिए साइन किया गया है. आपको बता दें कि गीता को भारत की पहली महिला पहलवान के तौर पर पहचाना जाता हैं. गीता को उसके पिता ने ही प्रशिक्षण दिया था और उन्होंने 2012 में हुए समर ओलंपिकस में कांस्य पदक अपने नाम किया था.
यदि यह फिल्म बनती है तो कंगना अपने आप को खुशकिस्मत समझेंगी. फिल्म क्वीन के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी कंगना की यह दिली ख्वाहिश थी कि वह आमिर के साथ किसी फिल्म में काम करे. अब दोनों एक साथ स्क्रिन पर क्या धमाल करते हैं यह तो फिल्म के आने पर ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




