ePaper

''डायलॉग'' नहीं, जो मुंह में आया वो बोल दिया नवाजुद्दीन ने : श्रीराम

Updated at : 30 Jan 2015 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
''डायलॉग'' नहीं, जो मुंह में आया वो बोल दिया नवाजुद्दीन ने : श्रीराम

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दाकी अपने टफ लुक के लिए जाने जाते हैं. वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में उनके अलावा वरुण धवन भी हैं. फिल्‍म के प्रमोशन के मौके पर फिल्‍म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने इस बात का खुलासा किया है कि नवाजुद्दीन को कोई डायलॉग नहीं […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दाकी अपने टफ लुक के लिए जाने जाते हैं. वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘बदलापुर’ में नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में उनके अलावा वरुण धवन भी हैं. फिल्‍म के प्रमोशन के मौके पर फिल्‍म के निर्देशक श्रीराम राघवन ने इस बात का खुलासा किया है कि नवाजुद्दीन को कोई डायलॉग नहीं दिये गये थे उनसे कहा गया था कि सीन के हिसाब से जो उनके दिमाग में आये वो बोल दें.

राघवन ने बताया कि,’ पहले से जो संवाद नवाजुद्दीन को दिये गये थे, उनसे उनका वो अंदाज सामने नहीं आ पा रहा था जिसके लिए वे जाने जाते हैं. तब हमने उन्‍हें डायलॉग देना बंद कर दिया. हम सिर्फ उन्‍हें सीन समझा देते थे और सारे डायलॉग वे खुद बोलते थे.’

वहीं राघवन ने दावा किया कि नवाजुद्दीन के किरदार में जो क्रुरता आनी चाहिए थी वह आ गई. राघवन ने आगे बताया कि नवाजुद्दीन हर सीन के बाद अगले सीन को समझकर डायलॉग तैयार करते थे और बोलते थे. यह बहुत रोचक रहा. आपको बता दें कि फिल्‍म में वरुण को लुक अभी तक की उनकी फिल्‍मों से बिल्‍कुल अलग होगा.

नवाजुद्दीन इससे पहले फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खासा पसंद किया था. फिल्‍म में सलमान खान, रणदीप हुड्डा और जैकलीन फर्नाडीज मुख्‍य भूमिकाओं में थे. वहीं खबरें आ रही हैं कि वे आगामी फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी नजर आयेंगे. फिल्‍म में सलमान और करीना कपूर भी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola