देशी गर्ल प्रियंका को सबसे ज्यादा प्रेरणादायी मानती है सनी लियोन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2015 10:01 AM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी नजर में प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा प्रेरणादायी महिला है. सनी एक पत्रिका के कवर लॉन्च पर अपने पति डैनियल बेबर के साथ मौजूद थी. सनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ को लेकर भी खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके अलावा तुषार कपूर और वीरदास […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि उनकी नजर में प्रियंका चोपड़ा सबसे ज्यादा प्रेरणादायी महिला है. सनी एक पत्रिका के कवर लॉन्च पर अपने पति डैनियल बेबर के साथ मौजूद थी. सनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ को लेकर भी खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके अलावा तुषार कपूर और वीरदास भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
लॉन्चिंग के मौके पर उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में उनकी मनपसंद अभिनेत्री कौन है ? इस सवाल का जवाब देते हुए सनी ने कहा कि,’ मुझे विद्या बालन भी अच्छी लगती है. मेरे ख्याल से कंगना रनौत भी अच्छा काम करती है.’

उन्होंने आगे कहा कि,’ मेरे ख्याल से प्रियंका हर मायनों में उस्ताद है. मुझे लगता है वह बॉलीवुड की सर्वाधिक प्रेरणादायी महिला हैं. मुझे वह यहां लेख और हर चीज में दिखती है. मैं जब भी अमेरिका से लौटती हूं, तो मैं उनके इश्तहार देखती हूं.यह बहुत ही गर्व की बात है कि आप जब दूसरे देश में हो और वहां भी वह एक इश्तहार के रूप में नजर आ रही हो.’
सनी इससे पहले फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ में नजर आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. वही अब वह फिल्म ‘मस्तीजादे’ को लेकर खासा उत्साहित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










