हमारी अधूरी कहानी में विद्या ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है: महेश
Updated at : 17 Jan 2015 1:12 PM (IST)
विज्ञापन

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि उनकी आनेवाली फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में विद्या बालन ने अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है. महेश भट्ट इन दिनों इमरान हाशमी,विद्या बालन और राजकुमार राव को लेकर फिल्म हमारी अधूरी कहानी बना रहे हैं. फिल्म की कहानी महेश भट्ट की निजी जिंदगी से प्रेरित है. […]
विज्ञापन
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार महेश भट्ट का कहना है कि उनकी आनेवाली फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ में विद्या बालन ने अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है. महेश भट्ट इन दिनों इमरान हाशमी,विद्या बालन और राजकुमार राव को लेकर फिल्म हमारी अधूरी कहानी बना रहे हैं.
फिल्म की कहानी महेश भट्ट की निजी जिंदगी से प्रेरित है. फिल्म के लेखक भी महेश भट्ट हैं. फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं. महेश भट्ट हमारी अधूरी कहानी को लेकर काफी उत्साहित हैं और उनका मानना है कि विद्या बालन ने फिल्म में अपना बेस्ट परफॉर्मेस दिया है. महेश भट्ट ने कहा, अनुपम खेर ने जिस तरह से सारांश के दौरान खुद को मुझे सौंप दिया था, वैसा उसके बाद कोई एक्टर नहीं कर सका. आज की तारीख में विद्या बालन एक ऐसी एक्ट्रेस मुङो मिली हैं, जो किसी हद तक वहां पहुंच पायी हैं. उन्होंने हमारी अधूरी कहानी में आग लगा दी है. इसमें आप एक नयी विद्या बालन को देखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




