ePaper

कपिल शर्मा का प्रियंका पर फूटा गुस्‍सा, ''punch'' या फिर...

Updated at : 17 Jan 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
कपिल शर्मा का प्रियंका पर फूटा गुस्‍सा, ''punch'' या फिर...

जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बीच झगड़े की खबर ने सबको ह्रैरान कर दिया था. खबरें आ रही थी कि कपिल प्रियंका से गुस्‍सा हो गये थे और उन्‍होंने गुस्‍से में माइक और इयरफोन पटक दिया था. लेकिन अब खबरें आ रही है कि यह उनका पंच था. अब सचमुच […]

विज्ञापन

जानेमाने कॉमेडियन कपिल शर्मा और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बीच झगड़े की खबर ने सबको ह्रैरान कर दिया था. खबरें आ रही थी कि कपिल प्रियंका से गुस्‍सा हो गये थे और उन्‍होंने गुस्‍से में माइक और इयरफोन पटक दिया था. लेकिन अब खबरें आ रही है कि यह उनका पंच था. अब सचमुच में यह पंच था या फिर गुस्‍सा, यह तो कपिल और प्रियंका ही बेहतर तरीके से जानते हैं.

इस खबर के बाद कपिल शर्मा ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा है, ‘आप बहुत बुरी हैं प्रियंका. आपने मुझे यह नहीं बताया कि हमने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान लड़ाई की. अभी-अभी खबर देखा और पता चला…हाहाहा.’

कपिल के इसी ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘हाहा! ऐसी झूठी खबरों को इतना महत्व मत दिया करो कपिल. बहुत सारा प्यार.’ इसके बाद कपिल ने प्रियंका को स्क्रीन अवार्ड्स में फिल्म ‘मैरीकॉम’ के लिए अवार्ड जीतने पर बधाई दी और प्रियंका ने उन्हें धन्यवाद कहा.

दरअसल खबरें यह आ रही थी कि दोनों कलाकारों को एक अवार्ड फंक्‍शन को होस्‍ट करना था. इसी दौरान प्रियंका मेकअप रूम में चली गई. कपिल इंतजार करते-करते थक गये. इसके बाद प्रियंका तीन घंटे बाद आई और कहा कि ‘मैं अभी तैयार नहीं हुई हूं.’

कपिल का इंतजार करते-करते वैसे भी उनका गुस्‍सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया था. ऐसा सुनकर कपिल अपने गुस्‍से को संभाल नहीं पाये और माइक और ईयरफोन पटक कर चले गये. जाते-जाते कपिल ने यह भी कह दिया कि,’लेडिज लोगों का सही प्रॉब्‍लम है मैडम अभी तक तैयार नहीं हुई है.’ ऐसा भी हो सकता है कि यह कपिल का पंच हो जिसके लिए वे जाने जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola