क्यों प्रियंका चोपड़ा खुद को मानती है खुशकिस्मत

पूर्व विश्व सुदंरी और बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बिकनी पहनकर मंच पर चलना असहज लगता है. वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि वर्ष 2000 में जब वह विश्व सुदंरी बनी थी उस वक्त इस चरण की प्रतिस्पर्धा नहीं होती थी. फिलहाल प्रियंका अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की […]
पूर्व विश्व सुदंरी और बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि बिकनी पहनकर मंच पर चलना असहज लगता है. वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि वर्ष 2000 में जब वह विश्व सुदंरी बनी थी उस वक्त इस चरण की प्रतिस्पर्धा नहीं होती थी. फिलहाल प्रियंका अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग में भी खासा व्यस्त हैं.
प्रियंका का कहना है कि स्वीमिंग पूल या समुद्र के किनारे बिकनी पहनना स्वाभाविक लगता है लेकिन मंच पर बिकनी पहना अस्वाभाविक लगता है. वैसे प्रियंका को बिकनी पहनने से कोई परहेज नहीं है लेकिन उनका कहना है कि इसके लिए एक उचित वातावरण होना चाहिए.
प्रियंका ने आगे कहा, ‘निश्चित रूप से ऊंची हील पहनकर बिकिनी में मंच पर चलना असहज होता है. हमें किसी स्वीमिंग पूल या समुद्र तट पर ले चलें और वहां ये शूट करें तो ठीक है, वहां इसके लिए स्वाभाविक वातावरण होता है. मंच पर इसे पहनना बड़ा अजीब लगता है और यह अस्वभाविक होता है.’
प्रियंका कहती हैं कि मैं बेहद खुश हूं कि जब मैं विश्व सुंदरी चुनी गई थी तो मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ था. हमारे समय में प्रतिस्पर्धा का यह दौर नहीं था. आपको बता दें कि इस वर्ष 2014 में विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में ऐश्वर्या को अब तक की सबसे सुंदर विश्व सुंदरी का खिताब देते समय घोषणा की गई थी कि अगले साल से विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में बिकिनी राउंड नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




