ePaper

''रॉय'' दिलायेगी ''रॉकस्‍टार'' रणबीर की याद, अब तक 25 लाख लोगों ने देखा ट्रेलर...

Updated at : 19 Dec 2014 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
''रॉय'' दिलायेगी ''रॉकस्‍टार'' रणबीर की याद, अब तक 25 लाख लोगों ने देखा ट्रेलर...

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वही खबरें आ रही हैं कि फिल्‍म में रणबीर चोर के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसे अबतक 25 लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा है. इस ट्रेलर की बढती लोकप्रियता को देखते हुए दर्शक इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वही खबरें आ रही हैं कि फिल्‍म में रणबीर चोर के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है जिसे अबतक 25 लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा है. इस ट्रेलर की बढती लोकप्रियता को देखते हुए दर्शक इस फिल्‍म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं फिल्‍म में उनका सीरीयस लुक उनकी फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ की याद दिला रहा है.

फिल्‍म में जैकलीन फर्नाडीज और अर्जुन रामपाल ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई है. जैकलीन डबल रोल में नजर आयेंगी. मतलब जैकलीन अर्जुन और रणबीर दोनों के साथ दिखाई देंगी. वहीं रणबीर सीरीयस लुक में नजर आ रहे हैं. इससे पहले वे ‘ये जवानी है दिवानी’, ‘बेशरम’ जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. इन दोनों ही फिल्‍मों में उन्‍होंने बिंदास लड़के का किरदार निभाया था. लेकिन फिल्‍म ‘रॉय’ में उनका लुक अलग नजर आ रहा है. यह एक थ्रिलर फिल्‍म है.

इस फिल्‍म को देखकर दर्शकों को रणबीर का ‘रॉकस्‍टार’ वाली इमेज नजर आ सकता है. वे एक सीन में बेहद सीरीयस नजर आ रहे हैं. वहीं ट्रेलर का देखने वाले व्‍यूवर्स को देखकर तो लगता है कि दर्शकों को सीरीयस रणबीर ज्‍यादा पसंद आ रहे हैं. ‘रॉकस्‍टार’ में अपने किरदार के लिए तो रणबीर ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी. ‘बर्फी’ में भी उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था.

वहीं फिल्‍म ‘रॉय’ में प्रशंसक रणबीर के किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित है. जैकलीन ने भी फिल्‍म ‘किक’ से दर्शकों पर अपना जादू चलाया था. वहीं जादू फिल्‍म ‘रॉय’ के ट्रेलर में भी नजर आ रहा है. रणबीर-दीपिका की जोड़ी को तो दर्शकों ने पॉजीटिव रिस्‍पांस दिया था. अब वे जैकलीन-रणबीर की जोड़ी को कितना पसंद करते हैं यह तो फिल्‍म रिलीज के बाद ही पता चल पायेगा. वहीं ‘रॉकस्‍टार’ रणबीर की फिल्‍म ‘रॉय’ 13 जनवरी का रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola