‘खून भरी मांग'' की रीमेक में नजर आयेंगी दीपिका पादुकोण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 2:37 PM
बॉलीवुड में रीमेक बनने का सिलसिला चल पड़ा है. हाल ही में रेखा की फिल्म ‘खूबसूरत’ का रीमेक बना था. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि रेखा के अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘खून भरी मांग’ का भी रीमेक बनाया जायेगा. ‘खूबसूरत’ में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया था वहीं ‘खून भरी […]
बॉलीवुड में रीमेक बनने का सिलसिला चल पड़ा है. हाल ही में रेखा की फिल्म ‘खूबसूरत’ का रीमेक बना था. वहीं अब खबरें आ रही हैं कि रेखा के अस्सी के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘खून भरी मांग’ का भी रीमेक बनाया जायेगा. ‘खूबसूरत’ में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया था वहीं ‘खून भरी मांग’ की रीमेक में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा सकती हैं.
फिल्म में रेखा का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण से आग्रह किया गया है. वहीं दीपिका ने फिल्म की स्क्रिप्ट में दिलचस्पी दिखाई है लेकिन फिल्म में काम करने के लिए हामी नहीं भरी है. वर्ष 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘खून भरी मांग’ में रेखा के अलावा राकेश रोशन, शत्रुघ्न सिन्हा, कबीर बेदी, सोनू वालिया और राकेश रोशन मुख्य भूमिकाओं में थे.
इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन ही थे. इस फिल्म में रेखा को उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. रेखा ने अपने दमदार अभिनय के लिए अपने फैंस से खूब वाहवाही लूटी थी. वहीं दीपिका इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पीकू’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










