ePaper

अमिताभ सर के साथ काम करना चाहता हूं : प्रभुदेवा

Updated at : 01 Dec 2014 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ सर के साथ काम करना चाहता हूं : प्रभुदेवा

जानेमाने अभिनेता और फिल्‍मकार प्रभुदेवा का कहना है कि वे महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ काम करना चाहते हैं. वे लंबे अर्से से उनके साथ काम करने का सपना संजोए हुए हैं. फिलहाल प्रभुदेवा अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्‍हा, यामी गौतम और […]

विज्ञापन

जानेमाने अभिनेता और फिल्‍मकार प्रभुदेवा का कहना है कि वे महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ काम करना चाहते हैं. वे लंबे अर्से से उनके साथ काम करने का सपना संजोए हुए हैं. फिलहाल प्रभुदेवा अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्‍हा, यामी गौतम और मनस्‍वी ममगई मुख्‍य भूमिकाओं में हैं.

प्रभुदेवा का कहना है कि,’ मैं अमिताभ सर के साथ काम करना चाहता हूं. मैं नहीं जानता कि यह मौका मुझे कब मिलेगा. हालांकि मैं सर से पहले मिल चुका हुं. लेकिन मैंने इस बारे में उन्‍हें कभी बताया नहीं. उनके साथ काम करना मेरा एक सपना है. मैंने उनकी सारी फिल्‍में देखी हैं. मैं अमिताभ सर और रजनीकांत सर का बहुत बड़ा फैन हूं.’

फिल्‍म में प्रभुदेवा ने तलवारबाजी को एक अलग ढंग से दिखाया हैं. फिल्‍म में अजय देवगन एक्‍शन रोल में नजर आयेंगे. फिल्‍म में सोनाक्षी भी वेस्‍टर्न लुक में नजर आयेंगी. फिल्‍म के टाइटल सांग में प्रभुदेवा ने जबरदस्‍त डांस किया है. गाने में अजय डायलॉग बोलते तो प्रभुदेवा डांस करते नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola