''एक्शन फिल्मों'' के साथ-साथ ''रुमानी फिल्मों'' में भी सहज : अजय देवगन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2014 2:15 PM
इंदौर : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने खुद पर ‘एक्शन हीरो’ की छाप लग जाने से इंकार किया है. उनका कहना है कि वे रुमानी फिल्मों में ज्यादा सहज महसूस करते हैं. अजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में अजय के आपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगी. फिल्म […]
इंदौर : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने खुद पर ‘एक्शन हीरो’ की छाप लग जाने से इंकार किया है. उनका कहना है कि वे रुमानी फिल्मों में ज्यादा सहज महसूस करते हैं. अजय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में अजय के आपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आयेंगी.
फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ के प्रचार के लिए इंदौर गये अजय ने संवाददाताओं को बताया कि, ‘मैं बतौर अभिनेता मारधाड़ वाली फिल्मों के साथ रुमानी फिल्मों में भी खुद को सहज महसूस करता हूं’
‘सिंघम’ सीरीज की मशहूर फिल्मों के हीरो से जब पूछा गया कि क्या मारधाड़ वाली फिल्मों में लगातार दिखायी देने से उन पर ‘एक्शन हीरो’ की छाप लग गयी है, तो उन्होंने छूटते ही कहा, ‘मैं ऐसा नहीं मानता. मैंने अपने करियर में अलग-अलग किस्म की फिल्मों में अभिनय किया है. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि मुझे हर विधा की फिल्म में काम करने का मौका मिला.’
देवगन ने एक सवाल पर कहा, ‘फिलहाल मेरे सामने किसी रुमानी फिल्म की कोई अच्छी पटकथा नहीं आयी है. अगर मुझे किसी रुमानी फिल्म की अच्छी पटकथा सुनने को मिलेगी, तो मैं उस फिल्म में जरूर काम करना चाहूंगा.’ अजय ने फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ के लिए कड़ी मेहनत की है. फिल्म में वे तलवारबाजी करते नजर आयेंगे. वहीं वे फिल्म में जबरदस्त डांस करते नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










