प्रियंका ने की बहन मनारा की तारीफ,कहा, चुनौती भरे अभिनय को भी...

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपडा की कजिन मनारा फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. प्रियंका ने अपनी बहन का सपोर्ट करते हुए कहा कि,’ मनारा ने फिल्म में बेहद अच्छा काम किया हैं. अपनी चुनौतीभरी भूमिका में वो पूरी तरह से खरी उतरी हैं. फिल्म के गानों को दर्शकों ने […]
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपडा की कजिन मनारा फिल्म ‘जिद’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. प्रियंका ने अपनी बहन का सपोर्ट करते हुए कहा कि,’ मनारा ने फिल्म में बेहद अच्छा काम किया हैं. अपनी चुनौतीभरी भूमिका में वो पूरी तरह से खरी उतरी हैं. फिल्म के गानों को दर्शकों ने खासा पसंद किया है.
प्रियंका फिल्म ‘जिद’ का संगीत हिट होने की खुशी में रखी गई पार्टी में शामिल हुई थी. पार्टी के दौरान प्रियंका ने बताया कि,’ मनारा एक आजाद ख्याल की लडकी है. मैंने पहली बार उसका अभिनय देखा. उसकी भूमिका बेहद मुश्किल थी लेकिन मनारा ने इस भूमिका को बेहतर निभाया है. वह कभी खुद से परेशान नही होती. हमेशा खुश रहती है.’
अनुभव सिन्हा निर्मित और विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘जिद’ के फर्स्ट लुक जारी होते ही मनारा की चर्चा शुरू हो गई थी. प्रियंका ने यह भी कहा कि यह फिल्म मनारा की सबसे बडी कामयाबी है. पहली ही फिल्म में उसने कमाल कर दिया है. वहीं प्रियंका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर खासा व्यस्त है. फिल्म में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




