ePaper

देशी गर्ल प्रियंका ने उठाया कूडा, प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ

Updated at : 25 Nov 2014 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
देशी गर्ल प्रियंका ने उठाया कूडा, प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्‍वच्‍छ भारत अभियान’ से जुड गई हैं. उन्‍होंने मुबंई के एक मुहल्‍ले में साफ-सफाई की. प्रियंका ने फैंस के लिएट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है. 11 मिनट के वीडियो में वे अपनी टीम के साथ वर्सोवा में सफाई करती नजर आ रही हैं. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्‍वच्‍छ भारत अभियान’ से जुड गई हैं. उन्‍होंने मुबंई के एक मुहल्‍ले में साफ-सफाई की. प्रियंका ने फैंस के लिएट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है. 11 मिनट के वीडियो में वे अपनी टीम के साथ वर्सोवा में सफाई करती नजर आ रही हैं.

प्रियंका ने वीडियो शेयर करने के बाद ट्विटर पर लिखा कि,’ गांधीजी ने कहा है अगर आप बदलाव देखना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आप अपने आप को बदलें. मुझे यह बात याद दिलाने के लिए आपका शुक्रिया मोदी.’

वीडियो में इसके अलावा दिखाया गया है कि सफाई की यह पहल कैसे शुरू हुई, प्रियंका ने कैसे खुद कूड़ा उठाया, कैसे जगह साफ-सुथरी बन गई और कैसे 16 दिवसीय सफाई अभियान से स्थानीय लोग खुश हैं. वर्सोवा में इससे पहले प्रियंका की फिल्‍म ‘अग्निपथ’ की शूटिंग हुई थी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रियंका चोपड़ा के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर उनकी तारीफ की. उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा कि,’ प्रियंका की यह पहल अच्‍छी है. यह बेहतर तरीका है सबको जोडकर भारत को स्‍वच्‍छ बनाने का.’ इससे पहले भी अभिनेता रितिक रोशन, अमिताभ बच्‍चन, सलमान खान और कपिल शर्मा इस अभियान से जुड चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola