ePaper

''किल दिल'' में रणवीर का कटोरा कट हेयर स्‍टाइल

Updated at : 11 Nov 2014 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
''किल दिल'' में रणवीर का कटोरा कट हेयर स्‍टाइल

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्‍म ‘किल दिल’ में अपने लुक को लेकर बताया कि फिल्‍म में मेरा किरदार मैट्रोसेक्‍सुअलनहीं है. फिल्‍म में उनका लुक एकदम सफाचट है. इससे पहले उन्‍होंने अपने चेहरे पर हल्‍की दाढी रखी थी. फिल्‍म में रणवीर के अलावा परिणिति चोपडा, अली जफर और गोविंदा भी है. रणवीर ने अपने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्‍म ‘किल दिल’ में अपने लुक को लेकर बताया कि फिल्‍म में मेरा किरदार मैट्रोसेक्‍सुअलनहीं है. फिल्‍म में उनका लुक एकदम सफाचट है. इससे पहले उन्‍होंने अपने चेहरे पर हल्‍की दाढी रखी थी. फिल्‍म में रणवीर के अलावा परिणिति चोपडा, अली जफर और गोविंदा भी है.

रणवीर ने अपने लुक के बारे में बताया कि,’ फिल्‍म में मेरा लुक लाल रंग के बालों में कटोरा कट हेयर स्‍टाइल लिए एकदम सफाचट होगा. मैं जानता हूं कि यह स्‍टाइल बहुत अच्‍छा है लेकिन गुड लुक के ज्‍यादा फिल्‍म में रोल की प्राथमिकता होती है जिसके अनुसार दिखना ज्‍यादा जरुरी है. मेरे लिए किरदार ज्‍यादा महत्‍व रखता है.’

वहीं रणवीर ने आगे बताया कि,’ फिल्‍म में उनकी जिदंगी में बदलाव तब आता है जब उसमें फिल्‍म की हीरोइन यानि परिणिति चोपडा एक अमीर लडकी के रुप में एंट्री करती है. फिल्‍म दर्शकों को पसंद आएगी. हम सभी ने फिल्‍म के लिए काफी मेहनत की है.’

फिल्‍म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. इसमें गोविंदा पहली बार निगेटिव किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म में गोविंदा के डांस को भी दर्शक खासा पसंद करेंगे. गोविंदा इस फिल्‍म से काफी दिनों बाद एंट्री कर रहें है अब देखना दिलचस्‍प होगा कि वे क्‍या कमाल करते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola