बोलीं जया, बकवास और सबसे बेवकूफाना फिल्म ''हैप्पी न्यू ईयर''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2014 4:47 PM
फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ एक ओर जहां रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर नये रिकॉर्ड बना रही है. वहीं बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जया बच्चन ने इसे सबसे बेवकूफाना फिल्म बताया है. फिल्म में उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में है. दक्षिण भारत के एक […]
फराह खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ एक ओर जहां रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर नये रिकॉर्ड बना रही है. वहीं बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जया बच्चन ने इसे सबसे बेवकूफाना फिल्म बताया है. फिल्म में उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में है.
दक्षिण भारत के एक अखबार के अनुसार एक साहित्यिक समारोह के दौरान जया ने बताया कि,’ हाल के दिनों में मैंने जो फिल्में देखी है उनमें ‘हैप्पी न्यू ईयर’ सबसे बेवकूफाना फिल्म है. यह बात मैंने फिल्म के शीर्ष कलाकारों को भी बताई थी. फिल्म देखने का एक कारण यह था कि इसमें अभिषेक बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे.’
वहीं जया ने आगे यह भी बताया कि, ‘ मैंने अभिषेक से कहा था कि वह एक महान अभिनेता है और वह कैमरे के सामने ऐसी बेवकूफी भरा अभिनय कर सकते है. आजकल जो भी फिल्मों में हो रहा है वह मैं नहीं कर सकती इसलिए मैं फिल्मों में काम नहीं करती.’
उन्होंने यहां तक कहा कि आजकल का सिनेमा व्यापार है कला नहीं. फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, विवान शाह, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में है. दर्शकों ने इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस दिया है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही कई रिकॉर्ड को तोडा है लेकिन जया बच्चन को यह फिल्म पसंद नहीं आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










