फिर एक बार पर्दे पर दिखेगी करीना - अभिषेक की जोड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2014 1:45 PM
वर्ष 2000 की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में साथ काम कर चुकी अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान की जोडी 11 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आ सकती है. दोनों फिल्म ‘द शौकीन्स’ में नजर आनेवाले है. जे.पी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से इन दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में अपने करियर […]
वर्ष 2000 की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ में साथ काम कर चुकी अभिषेक बच्चन और करीना कपूर खान की जोडी 11 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आ सकती है. दोनों फिल्म ‘द शौकीन्स’ में नजर आनेवाले है. जे.पी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से इन दोनों कलाकारों ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी.
इससे पहले दोनों सूरज बडजात्या की फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ में साथ नजर आये थे. ‘द शौकीन्स’ में अक्षय कुमार लीड रोल में है. यह अस्सी के दशक में बनी फिल्म ‘शौकीन’ का रीमेक है. इस फिल्म में अक्षय कुमार मिथुन चक्रवती की भूमिका निभा रहें है.
‘द शौकीन्स’ में अक्षय कुमार के अलावा लीसा हेडन,अन्नू कपूर, अनूपम और पीयूष मिश्रा मुख्य भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है. वहीं अभिषेक शर्मा का कहना है कि,’ मैंने करीना के साथ कभी काम नहीं किया है. लेकिन मैंने देखा है वे कैमरे के सामने बहुत अच्छे से अपनेआप को प्रेजेंट करती है.’
आपको बतो दें कि बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी वर्ष 1982 की फिल्म ‘शौकीन’ तीन वृद्ध लोगो की जिंदगी पर आधारित थी जो एक युवा लडक़ी से प्यार करने लगते है. इस फिल्म में वृद्ध की भूमिका को अशोक कुमार, उत्पल दत्त और ए.के.हंगल ने रूपहले पर्दे पर साकार किया था. अब फिर से एकबार इस कहानी को नये रूप में दर्शाया जाएगा.
फिल्म ‘द शौकीन्स’ में अक्षय अपने ही रोल में यानि अक्षय कुमार का ही किरदार निभायेंगे. लीसा हेडन अक्षय की बहुत बडी फैन है. फिल्म में वे कहती है कि जो उसे अक्षय से मिलवाएगा वो उसके लिए कुछ भी करेगी. ये तीनों लीसा को अक्षय से मिलवाने का प्रोमिस करते है और इसी से कहानी आगे बढती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










