आलिया भट्ट के दिवाने हुए हॉलीवुड अभिनेता एस्टन कचर

मुंबई : हॉलीवुड अभिनेताएस्टन कचर भी आलिया भट्ट की दीवाने हो गये हैं. उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बनायी गयी आलिया भट्ट की एक लघु फिल्म की प्रशंसा की है. सोशल मीडिया पर धूम मचा रही गोइंग होम नामक इस लघु फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. बहल क्वीन फिल्म के निर्देशक रहे […]
मुंबई : हॉलीवुड अभिनेताएस्टन कचर भी आलिया भट्ट की दीवाने हो गये हैं. उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर बनायी गयी आलिया भट्ट की एक लघु फिल्म की प्रशंसा की है.
सोशल मीडिया पर धूम मचा रही गोइंग होम नामक इस लघु फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है. बहल क्वीन फिल्म के निर्देशक रहे हैं. फिल्म में आलिया ने एक ऐसी युवती की भूमिका अदा की है, जिसकी कार खराब हो जाती है और देर रात अभद्र से दिखने वाले पुरुषों के एक समूह से उसकी मुलाकात होती है.
लेकिन बिना किसी झिझक के वह उनसे संपर्क करती है और उनसे घर तक छोड़ देने का आग्रह करती हैं. लघु फिल्म के लिंक के साथ 36 वर्षीय कचर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है वाह, वाह. कचर की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद आलिया खुद पर काबू नहीं रख सकी और उन्होंने टू एंड ए आफ मैन की स्टार कचर के फेसबुक पेज की एक तस्वीर टिवट्र पर साझा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




