सोनम ने ली पीएम मोदी के साथ ''बेस्ट सेल्फी''

प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए मुबंई पहंचे थे. इस हॉस्पिटल को निर्माण 1925 में किया गया था वहीं अब इसे 19 मंजिला बना दिया गया है. मोदी ने उद्घाटन के मौके पर शामिल हुए बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात की.अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेता आमिर खान भी मोदी से […]
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के लिए मुबंई पहंचे थे. इस हॉस्पिटल को निर्माण 1925 में किया गया था वहीं अब इसे 19 मंजिला बना दिया गया है. मोदी ने उद्घाटन के मौके पर शामिल हुए बॉलीवुड हस्तियों से मुलाकात की.अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेता आमिर खान भी मोदी से मिले. आमिर अपने पत्नी किरण राव के साथ इस खास मौके पर मौजूद थे. वहीं इस दौरान शाहरुख और रितिक एकसाथ बैठे नजर आये.
इस दौरान चुलबुली सोनम कपूर ने मोदी की साथ सेल्फी ली और उसे ट्वीटर पर फैंस के लिए शेयर भी की. उन्होंने लिखा है कि,’ अबतक की सबसे बेहतरीन सेल्फी.’ मोदी से मिलने की खुशी सोनम के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी. वहीं अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की.
कार्यक्रम के दौरान सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी मौजूद थी. उन्होंने भी मोदी से मुलाकात की. दोनों के चेहरे पर मोदी से मिलने की खुशी साफ नजर आ रही थी. वहीं सैफ अली खान दनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ को भी लेकर खासा व्यस्त है. फिल्म में उनके साथ गोंविदा भी नजर आनेवाले है.
@SrBachchan Amitabh Bachchan ji & PM Narendra Modi ji @narendramodi pic.twitter.com/FX5MOlNeGt
— Moses Sapir (@MosesSapir) October 25, 2014
उद्घाटन समारोह के दौरान अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सचिन तेंदुलकर, आशा भोसले, काजोल और ऋषि कपूर भी नज़र आए. सभी ने मोदी से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




