चुनावी माहौल में कॉकटेल पार्टी, मिला EC का नोटिस
Updated at : 18 Oct 2014 10:55 PM (IST)
विज्ञापन

चंडीगढ : पटौदी पैलेस में बिना अनुमति के कथित रुप से पार्टी करने और उंची आवाज में संगीत बजाने के लिए बीते जमाने की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनके अभिनेता पुत्र सैफ अली खान को नोटिस जारी किया गया है. हरियाणा सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र […]
विज्ञापन
चंडीगढ : पटौदी पैलेस में बिना अनुमति के कथित रुप से पार्टी करने और उंची आवाज में संगीत बजाने के लिए बीते जमाने की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और उनके अभिनेता पुत्र सैफ अली खान को नोटिस जारी किया गया है.
हरियाणा सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पर्यवेक्षक अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी सह पटौदी के एसडीएम वीरेन्द्र चौधरी ने उन्हें नोटिस जारी किया.
एसडीएम ने कहा, ‘‘हमें आसपास के लोगों से शिकायत मिली कि पटौदी पैलेस के अंदर आतिशबाजी हो रही है और लाउडस्पीकर बज रहे हैं जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. इन शिकायतों के आधार पर हमने उन्हें प्रदूषण अधिनियम के उल्लंघन के तहत नोटिस जारी किया है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




