ePaper

दिल के बाद अब आ रही है दिल 2, आमिर और माधुरी फिल्म में नहीं

Updated at : 15 Oct 2014 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
दिल के बाद अब आ रही है दिल 2, आमिर और माधुरी फिल्म में नहीं

मुंबईः आमिर खान की हिट फिल्मों में एक दिल का सीक्वल बनने जा रहा है. इस फिल्म का नाम दिल-2 होगा. इसमें माधुरी दीक्षित द्वारा निभायी गयी शानदार भूमिका को अब निर्देशक इंद्र कुमार की बेटी श्वेता कुमार निभायेंगी. दिल का सीक्वल इसे बनाने वाले निर्देशक इंद्र कुमार ही बना रहे हैं. इस फिल्म में […]

विज्ञापन

मुंबईः आमिर खान की हिट फिल्मों में एक दिल का सीक्वल बनने जा रहा है. इस फिल्म का नाम दिल-2 होगा. इसमें माधुरी दीक्षित द्वारा निभायी गयी शानदार भूमिका को अब निर्देशक इंद्र कुमार की बेटी श्वेता कुमार निभायेंगी.

दिल का सीक्वल इसे बनाने वाले निर्देशक इंद्र कुमार ही बना रहे हैं. इस फिल्म में उन्होंने अपनी बेटी को मौका दिया है. हालांकि आमिर के स्थान पर कौन होगा अभी यह तय नहीं किया गया है. दिल फिल्म से आमिर के लिए बेहद अहम है. फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार से पूछा गया कि इस फिल्म में आमिर खान की क्या भूमिका होगी, तो उन्होंने कहा दिल के सीक्वल में आमिर फिट नहीं बैठते इस भूमिका के लिए किसी नये कालाकार की तलाश की जा रही है.
इंद्र कुमार इस फिल्म से भी पहले वाली सफलता की उम्मीद रखते है उनका मानना है कि फिल्म सुपरहिट होगी. इसकी कहानी नये रंग रूप में पेश की जायेगी लेकिन तड़का वही पुराना होगा. दिल फिल्म में माधुरी और आमिर ने शानदार अभिनय किया था. अब नये क्लेवर में पेश की जाने वाली दिल-2 में भी दर्शक उसी अंदाज में नये कालाकारों के देखना चाहेंगे. वैसे तो पहले भी बॉलीवुड में कई सीक्वल बन चुके हैं लेकिन शायद ही किसी सिक्वल की तुलना नये से बहेतर कहकर की गयी हो.
बॉलीवुड में रिमेक का दौर शुरू है. साउथ की फिल्मों को बॉलीवुड रंग में पहले भी पेश किया गया और यह बेहद सफल फॉर्मूला साबित हुआ. इसके बाद अग्निपथ, शोले, जंजीर जैसी फिल्मों का रिमेक बनाया गया लेकिन इन्होंने पुराने फिल्मों की तुलना में उनका नाम नहीं बटोरा. अब देखना होगा कि इंद्र कुमार की दिल 2 दर्शकों के दिल में कितना उतर पाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola