ePaper

...अब जैकलीन बनेगी ''डिंपल'' तो आलिया बनेगी ''माधुरी''-बनेगी राम लखन की रीमेक

Updated at : 09 Oct 2014 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
...अब जैकलीन बनेगी ''डिंपल'' तो आलिया बनेगी ''माधुरी''-बनेगी राम लखन की रीमेक

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की फिल्‍म ‘किक’ में काम करने के बाद उनकी करियर की गाडी ने स्‍पीड पकड ली है. उनका लक उनके साथ है. हॉट जैकलीन निर्दशक करण जौहर के फेवरेट बन गइ है. करण, जैकलीन से खासा प्रभावित है. जैकलीन फिल्‍म ‘रामलखन’की रीमेक में नजर आनेवाली है. ‘राम लखन’ का […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज की फिल्‍म ‘किक’ में काम करने के बाद उनकी करियर की गाडी ने स्‍पीड पकड ली है. उनका लक उनके साथ है. हॉट जैकलीन निर्दशक करण जौहर के फेवरेट बन गइ है. करण, जैकलीन से खासा प्रभावित है. जैकलीन फिल्‍म ‘रामलखन’की रीमेक में नजर आनेवाली है.

‘राम लखन’ का निर्माण जानेमाने निर्दशक रोहित शेट्टी कर रहें है. जैकलीन फिल्‍म में डिंपल कपाडिया की भूमिका में नजर आएगी. पिछली फिल्‍म में डिंपल फिल्‍म में राम बने जैकी श्रॉफ के साथ नजर आई थी. वहीं इस बार जैकी श्रॉफ की जगह अर्जुन कपूर नजर आएंगी. दर्शकों के सामने अब जैकलीन अब अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी.

वहीं पिछली फिल्‍म में माधुरी दीक्षित ने राधा का किरदार निभाया था. वहीं अबकी बार राधा के रोल के लिए आलिया भट्ट से बात की जा रही है. वहीं अनिल कपूर यानि फिल्‍म में लखन का किरदार निभाने की जगह रणवीर सिंह नजर आएंगे. राम-लखन के किरदार में अब अर्जुन-रणवीर नजर आएंगे.

फिल्‍म में राम-लखन की मां का किरदार अमृता सिंह निभाएंगी. पहले इस रोल को राखी ने निभाया था. इससे पहले अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह फिल्‍म ‘गुंडे’ में नजर आए थे. दोनों की जोडी को दर्शकों का अच्‍छा रिस्‍पांस मिला था. फिल्‍म में प्रियंका चोपडा ने भी महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थी.

फिलहाल जैकलीन अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त है. ‘रॉय’ में अर्जुन रामपाल और रणवीर कपूर भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. जैकलीन फिर इसके बाद फिल्‍म ‘ब्रदर’ की शूटिंग शुरू करेगी. इसके बाद वे एक हॉलीवुड फिल्‍म में नजर आएंगी.

फिल्‍म ‘किक’ में जैकलीन की एक्टिंग को देखकर करण जौहर बेहद प्रभावित है. ‘किक’ में जैकलीन, सलमान के साथ नजर आई थी. दोनों को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. फिल्‍म में रणदीप हुड्डा ने पुलिस की भूमिका निभाई थी. फिल्‍म 100 करोड के क्‍लब में शामिल हुई थी. जैकलीन की एक्टिंग से सलमान भी खासा प्रभावित हुए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola