ePaper

कोलकाता मेरे दूसरे घर की तरह: विद्या

Updated at : 26 Sep 2014 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता मेरे दूसरे घर की तरह: विद्या

‘डर्टी पिक्‍चर’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्‍मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवानी वाली बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन नवरात्र के पहले दिन कोलकाता में नजर आयीं. असल में यहां विद्या एक ज्‍वेलरी शोरुम के ओपनिंग सेरेमनी में हिस्‍सा लेने आयी हुई थीं. पत्रकारों से बातचीत करते हुए विद्या ने कहा कि ‘मैं हर दुर्गा पूजा […]

विज्ञापन

‘डर्टी पिक्‍चर’ और ‘कहानी’ जैसी फिल्‍मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवानी वाली बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन नवरात्र के पहले दिन कोलकाता में नजर आयीं. असल में यहां विद्या एक ज्‍वेलरी शोरुम के ओपनिंग सेरेमनी में हिस्‍सा लेने आयी हुई थीं. पत्रकारों से बातचीत करते हुए विद्या ने कहा कि ‘मैं हर दुर्गा पूजा में किसी भी तरह कोलकाता आने की कोशिश करती हूं. यह मेरे दूसरे घर की तरह है.’

पुरानी बातों को याद करते हुए विद्या ने बताया कि 2012 में आयी विद्या की फिल्‍म ‘कहानी’ के दौरान उन्‍होंने कोलकाला के दुर्गापूजा को काफी करीब से देखा था. उसी समय से वह किसी ना किसी बहाने से इस वक्‍त कोलकाता आने की कोशिश करती हैं. विद्या ने आगे बताया कि लेकिन वो मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन देखकर काफी भावुक भी हो जाती हैं.
नेश्‍नल अवार्ड जीतने वाली इस बॉलीवुड ब्‍यूटी ने ‘परिणीता’ और ‘कहानी’ जैसी सुपरहिट फिल्‍म दिया है. विद्या ने पत्रकारों से बात करते हुए खुशी जतायी कि इस साल फिर से वह दुर्गापूजा के समय में कोलकाता में हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola