ePaper

हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड- ब्रैड पिट घबराए शाहरूख से

Updated at : 24 Sep 2014 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
हॉलीवुड बनाम बॉलीवुड- ब्रैड पिट घबराए शाहरूख से

हॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ब्रैड पिट ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘फ्यूरी’ के रिलीज की तारिख बदल दी है. बदलने का कारण बन गये है शाहरूख खान. जी हो बॉलीवुड किंग की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को देखते हुए ब्रैड पिट ने अपनी फिल्‍म की रिलीजिंग डेट 31 बक्‍टूबर कर दी है. शाहरूख की फिल्‍म ‘हैप्‍पी […]

विज्ञापन

हॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता ब्रैड पिट ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘फ्यूरी’ के रिलीज की तारिख बदल दी है. बदलने का कारण बन गये है शाहरूख खान. जी हो बॉलीवुड किंग की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ को देखते हुए ब्रैड पिट ने अपनी फिल्‍म की रिलीजिंग डेट 31 बक्‍टूबर कर दी है.

शाहरूख की फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ दीवाली में रिलीज होनेवाली है. पहले ब्रैड पिट की फिल्‍म ‘फ्यूरी’ 17 अक्‍टूबर को रिलीज होनेवाली थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

इधर भारत में ‘फ्यूरी’ का वितरण फिल्म प्रोडक्शन एवं वितरण कंपनी पीवीआर पिक्चर्स करेगी. इस बारे में पीवीआर पिक्चर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा का कहना है कि भारत में यह फिल्‍म अच्‍छी कमाई करेगी और दर्शकों को यह बेहद पसंद भी आएंगी.

दीपक शर्मा ने बताया कि दीवाली का समय छुट्टी का समय होता है और सब अपने परिवारों के साथ रहना चाहते है ऐसे में हम किसी को उसके परिवार से अलग नहीं करना चाहते. फिल्‍म देखने के लिए परिवार को छोडकर सिनोमाघरो तक आना होगा.

शाहरूख की फिल्‍म 24 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्‍म में शाहरूख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी. इसके अलावा बोमन ईरानी, अभिषेक बच्‍चन, सोनू सूद भी मुख्‍य रूप से शामिल है. फिल्‍म के गाने दर्शकों ने खासा पसंद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola