ePaper

रितिक बैठ गए ऑटो में, सेल्‍फी पोस्‍ट की

Updated at : 24 Sep 2014 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
रितिक बैठ गए ऑटो में, सेल्‍फी पोस्‍ट की

कुछ बॉलीवुड स्‍टार ऐसे होते है जो कुछ भी करने से नहीं हिचकिचाते. ऐसा ही कुछ किया बॉलीवुड के मॉचोमैन रितिक रोशन ने. फिल्‍म ‘बैंग-बैंग’ के प्रमोशन में वे खासा व्‍यस्‍त है. ऐसे में रात के वक्‍त घर लौटते समय रास्‍ते में गाडी खराब हो गई. वे बिना कुछ सोचे समझे ऑटो में बैठ गए […]

विज्ञापन

कुछ बॉलीवुड स्‍टार ऐसे होते है जो कुछ भी करने से नहीं हिचकिचाते. ऐसा ही कुछ किया बॉलीवुड के मॉचोमैन रितिक रोशन ने. फिल्‍म ‘बैंग-बैंग’ के प्रमोशन में वे खासा व्‍यस्‍त है. ऐसे में रात के वक्‍त घर लौटते समय रास्‍ते में गाडी खराब हो गई. वे बिना कुछ सोचे समझे ऑटो में बैठ गए और घर पहुंचे.

हैरानी की बात तो यह है कि ऑटो ड्राइवर ने उन्‍हें पहचाना ही नहीं. रितिक ने सेल्‍फी खींच ट्वीटर पर शेयर की है. उनका कहना है उन्‍होंने इस पल को इंज्‍वॉय किया. उन्‍हें मजा भी बहूत आया.

रितिक ने बताया कि वह 10 साल बाद ऑटो में बैठे होंगे उन्‍हें ये पल याद रहेगा. बहूत रात हो जाने के कारण ऑटों वाले ने भी ध्‍यान नहीं दिया कि उसके ऑटो में कौन बैठा है. रितिक अपनी आगामी फिल्‍म ‘बैंग-बैंग’ को लेकर खासा उत्‍साहित है.

फिल्‍म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी. फिल्‍म में एक्‍शन, रोमांस और डांस का तडका है. फिल्‍म में रितिक माइकल जैकसन की तरह डांस करते नजर आएंगे. कैटरीना भी एक्‍शन करती नजर आएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola