क्यों रितिक के करियर की सबसे आसान फिल्म बन गई ''बैंग-बैंग''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2014 3:13 PM
बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म ‘बैंग-बैंग’ को अपने करियर की सबसे आसान फिल्म कहा है. उन्हें शूटिंग के दौरान सर पर चोट भी लग गई थी. रितिक का कहना है कि उन्हें खतरों से खेलने में मजा आता है. 40 वर्षीय रितिक का कहना है कि,’ मैं हर चैलेंज को इंज्वॉय […]
बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन ने अपनी आगामी फिल्म ‘बैंग-बैंग’ को अपने करियर की सबसे आसान फिल्म कहा है. उन्हें शूटिंग के दौरान सर पर चोट भी लग गई थी. रितिक का कहना है कि उन्हें खतरों से खेलने में मजा आता है.
40 वर्षीय रितिक का कहना है कि,’ मैं हर चैलेंज को इंज्वॉय करता हूं. किसी भी काम को करते समय अपना पूरी मेहनत उसपर लगा दें और यह न सोचें कि आप गलत कर रहें है. इससे आपको काम के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे.
रितिक ने बताया कि कोई भी काम आपके लिए आसान तब हो जाता है जब आप उसके लिए कडी मेहनत करते है. उन्होंने कहा,’ मैंने भी इस फिल्म के लिए कडी मेहनत की है. मैंने फिल्म की तैयारी करने के लिए अपनेआप को एक कमरे में बंद कर लिया था. मैंने फिल्म को एक लक्ष्य की तरह लिया और पूरी मेहनत की. यह एक अदभुत अनुभव था.’
‘बैंग-बैंग’ के टीजर को यूट्यूब पर दर्शकों ने खासा पसंद किया है. रितिक के दोनों बेटों ने इस टीजर को बहुत पसंद किया है. रितिक ने कहा कि,’ मेरा एक बेटा आठ साल और एक छह साल का है. जब मैंने फिल्म का टीजर उन्हें दिखाया तो वे खुशी से उछलने लगे. मैंने फिल्म के डायरेक्टर सिद्दार्थ को फोन किया और दोनों बच्चों के पाजिटिव रिस्पांस को उनके साथ शेयर किया.’
‘बैंग-बैंग’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में रितिक के साथ कैटरीना पर्दे पर एक्शन के साथ-साथ रोमांस करती नजर आएंगी. दर्शकों को इस फिल्म में एक्शन और रोमांस दोनों देखने को मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










