ePaper

रितिक के साथ डांस करना मेरे लिए चुनौती भरा:कैटरीना

Updated at : 18 Sep 2014 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
रितिक के साथ डांस करना मेरे लिए चुनौती भरा:कैटरीना

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में अपने डांस के जरिए पॉप स्टार माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देते नजर आएंगे.फिल्म का टाइटल ट्रैक माइकल जैक्सन को ही ट्रिब्यूट किया जाएगा. फिल्म के टाइटल सांग में रितिक रोशन माइकल जैक्सन अंदाज में ही डांस करते नजर आएंगे. बॉलीवुड में […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रितिक रोशन अपनी आगामी फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में अपने डांस के जरिए पॉप स्टार माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देते नजर आएंगे.फिल्म का टाइटल ट्रैक माइकल जैक्सन को ही ट्रिब्यूट किया जाएगा. फिल्म के टाइटल सांग में रितिक रोशन माइकल जैक्सन अंदाज में ही डांस करते नजर आएंगे.

बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ डांसरों में से एक माने जाने वाले रितिक रौशन अपनी आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ में मुश्किल लेकिन बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनकी सह-कलाकार कैटरीना कैफ का कहना है कि उन्होंने उनके मुकाबले का डांस करने के लिए कडी मेहनत की है.

एक्शन और रोमांच से भरी इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह फिल्म टॉम क्रूज और कैमरुन डियाज द्वारा अभिनीत फिल्म ‘नाइंट एंड डे’ का रुपांतर है.

इस फिल्म के मुख्य गीत को लांच करने के दौरान यहां कल रात को कैटरीना ने कहा,’रितिक के साथ डांस करना बहुत बडी चुनौती थी. उनके डांस करने का ढंग बिल्कुल अलग है. आपको उनके तरीके का डांस करने के लिए बहुत अच्छा होना होगा. जब वे डांस करते हैं तो बिल्कुल सहज लगते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola