अचानक म्यूजिक लॉचिंग पर चल पडी ब्लू फिल्म...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2014 4:49 PM
बॉलीवुड की आगामी एक्शन फिल्म ‘देसी कट्टे’ के म्यूजिक लॉन्च पर अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोग हक्का-बक्का रह गए. इवेंट के दौरान स्क्रीन पर फिल्म के सीन और गाने चलाए जा रहे थे. अचानक ब्लू फिल्म की एक क्लिप चल […]
बॉलीवुड की आगामी एक्शन फिल्म ‘देसी कट्टे’ के म्यूजिक लॉन्च पर अचानक पोर्न फिल्म चलने लगी. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोग हक्का-बक्का रह गए. इवेंट के दौरान स्क्रीन पर फिल्म के सीन और गाने चलाए जा रहे थे. अचानक ब्लू फिल्म की एक क्लिप चल पड़ी.यह कुछ ही सेकेंड चली लेकिन पूरा माहौल शर्मसार हो गया.
इसके बाद तुरंत ही विडियो को बंद कराया गया. अब यह किसी की बदमाशी थी, फिल्म को चर्चा में लाने के लिए पब्लिसिटी स्टंट था या फिर कोई तकनीकी गलती, यह तो जांच का विषय है. लेकिन वहां मौजूद लोगों को हक्का-बक्का करने के लिए यह काफी था.
बाद में पता यह चला कि यह इवेंट से जुड़े टेक्निकल टीम के किसी शख्स की करतूत थी. म्यूजिक लॉन्च के दौरान निर्देशक और निर्माता आनंद कुमार की फिल्म ‘देसी कट्टे’ में सुनील शेट्टी, जय भानुशाली, आशुतोष राणा, टिया बाजपेयी, साशा आगा और अखिल कपूर नजर मौजूद थे. इस इवेंट में फिल्म के संगीत निर्देशक कैलाश खेर भी मौजूद थे.
इस फिल्म की सफलता के लिए पूरी टीम मेहनत कर रही है और ऐसे में इस तरह की गलती काम बिगाड सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










