आखिर शाहिद क्यों कर रहे हैं एक्स गर्लफैंड प्रियंका को इग्नोर!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2014 1:38 PM
मुंबई:शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के प्यार के चर्चे कभी लोगों की जुबान पर हुआ करते थे लेकिन आज वे एक दूसरे से बचते बचाते निकल जाना में ही अपनी भलाई समझते हैं. जी हां यह खबर सच्ची है.एक चैनल के प्रोग्रामिंग एग्जेक्यूटिव ने उन दोनों के साथ एक प्रोमो शूट करने की पेशकश की […]
मुंबई:शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के प्यार के चर्चे कभी लोगों की जुबान पर हुआ करते थे लेकिन आज वे एक दूसरे से बचते बचाते निकल जाना में ही अपनी भलाई समझते हैं. जी हां यह खबर सच्ची है.एक चैनल के प्रोग्रामिंग एग्जेक्यूटिव ने उन दोनों के साथ एक प्रोमो शूट करने की पेशकश की तो उन्होंने साफ तौर से इंनकार कर दिया. जब प्रियंका ने यह प्रपोजल सुना तो वह हंस पड़ी और इसके लिए मना कर दिया.
गौरतलब है कि एक समय था जब दोनों एक दूसरे के प्रेम में थे और कई बार उन्हें डेट करते भी देखा जा चुका है. खबर है कि दोनों एक ही समय में प्रमोशन के लिए पहुंचे लेकिन उन्होंने अलग अलग शूट किया. शाहिद ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलना तो दूर वैनिटी वैन से बाहर तक नहीं निकले. शाहिद तब तक अंदर रहे, जब तक प्रियंका वहां से चली नहीं गईं.
वैसे, शाहिद ने पिछले साल यह कहा भी था कि अपने एक्स के साथ फ्रेंडशिप करना मुश्किल है. उल्लेखनीय है कि शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म हैदर के प्रमोशन में व्यस्त हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा मैरी कॉम के प्रमोशन में. अब देखना है कि दोनों एक दूसरे को कब तक इग्नोर करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










