ePaper

बॉलीवुड के मेहनताना पर कुछ नहीं बोलना चाहती हॉट बिपाशा

Updated at : 19 Aug 2014 12:38 PM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड के मेहनताना पर कुछ नहीं बोलना चाहती हॉट बिपाशा

मुंबई:बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने आप को मेहनताना विवाद से दूर रखना चाहतीं हैं. उनका मानना है कि इस विवाद में पड़ने से कोई फायदा नहीं होने वाला है. फिल्मोद्योग में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच पारिश्रमिक असमानता बनी रहेगी. 2001 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली विपाशा अपने हॉट लुक से फैंस […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने आप को मेहनताना विवाद से दूर रखना चाहतीं हैं. उनका मानना है कि इस विवाद में पड़ने से कोई फायदा नहीं होने वाला है. फिल्मोद्योग में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच पारिश्रमिक असमानता बनी रहेगी.

2001 में बॉलीवुड में कदम रखने वाली विपाशा अपने हॉट लुक से फैंस के दिल में राज करतीं हैं. उनका मानना है कि अभिनेत्री अपने बल पर किसी फिल्म को सफल नहीं बना पायेंगी. उन्‍होंने सलमान खान का उदाहरण देते हुए कहा कि बॉक्स ऑफिस पर दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्में जिस तरह कमाई करती हैं, वैसी शायद कैटरीना कैफ अकेले नहीं कर पाएंगी.

फिलहाल बिपाशा अपनी आने वाली फिल्‍म ‘क्रीचर 3डी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्‍म के गाने लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं. यह एक हॉरर फिल्‍म है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola