ePaper

कैटरीना के लिए वजन घटा रहे हैं आदित्य!

Updated at : 14 Aug 2014 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना के लिए वजन घटा रहे हैं आदित्य!

मुंबई:फिल्‍म ‘आशिकी-2’ से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों जिम में अपना ज्यादातर समय बिता रहे हैं. जहां एक ओर उनकी आने वाली फिल्‍म ‘दावत-ए -इश्‍क’ के रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाईं जा रहीं हैं वहीं वे इस विवाद से खुद को अलग रख रहे हैं. खबरों […]

विज्ञापन

मुंबई:फिल्‍म ‘आशिकी-2’ से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों जिम में अपना ज्यादातर समय बिता रहे हैं.

जहां एक ओर उनकी आने वाली फिल्‍म ‘दावत-ए -इश्‍क’ के रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाईं जा रहीं हैं वहीं वे इस विवाद से खुद को अलग रख रहे हैं.

खबरों की माने तो इस फिल्‍म में उन्होंने एक कुक का किरदार निभाया है. इस किरदार में फिट बैठने के लिए उन्होंने अपना वजन आठ किलो तक बढ़ा लिया था जिसे लूज करने में वे लगे हुए हैं.

आदित्य के करीबी सूत्रों की माने तो वे अपना वजन बढ़ाने के लिए शूटिंग के दौरान जमकर खाया करते थे. वे एक ही प्रकार का प्रोटीन युक्त भोजन लिया करते थे जिस कारण उनका वजन कम दिनों में ही बढ़ गया था.

अब वे अपना वजन कम करने में लगे हुए हैं क्योंकि उनकी आने वाली फिल्‍म में उन्हें थोड़ा स्लीम दिखना है. उल्लेखनीय है कि उनकी आने वाली फिल्म फितूर है जिसमें वक कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola